Hindu Nav Varsh 2023: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक इस साल हिंदू नववर्ष का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है। साथ ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत भी 22 मार्च से हो रहा है। आपको बता दें कि नए संवत्सर में प्रमुख ग्रहों की चाल बड़े ही शुभ संकेत दे रही है, क्योंकि इस दिन 5 बड़े राजयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि शश, गजकेसरी, हंस, बुध का नीचभंग राजयोग और बुधादित्य राजयोग इस दिन बन रहे हैं। वहीं कर्मफल दाता शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में तो देवताओं के गुरु 12 साल स्वराशि मीन राशि में रहेंगे। जिससे यह नववर्ष 4 राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
हिंदू नववर्ष मिथुन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से 3 राजयोग कर्म भाव पर बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही पेशेवर जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही कारोबार में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नए समझौतों पर डील पक्की हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
हिंदू नववर्ष मकर राशि के जातकों को लाभप्रद और सुखद साबित हो सकता है। क्योंकि गजकेसरी, बुधादित्य और नीचभंग राजयोग आपकी गोचर कुंडली में तीसरे भाव में बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं वह इस अवधि में अच्छी कमाई कर पाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा, इस गोचर के दौरान धन लाभ के भी अवसर मिलते रहेंगे। वहीं इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय भाई- बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपकी तरक्की और सम्मान दोनों मिलेंगे। वहीं लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। इस समय नौकरी से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
हिंदू नववर्ष धनु राशि के लोगों को आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव तो गुरु ग्रह चतुर्थ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय कारोबार में अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे अच्छी इनकम हो सकती है। वहीं जो प्रतियोगी छात्र है, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।