Vastu Tips: घर की किस दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं। किस दिशा में क्या रखना शुभ होता और क्या अशुभ इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में जूते-चप्पल रखना शुभ होता है और किस दिशा में अशुभ।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में कोई भी वस्तु दिशा के अनुसार नहीं रखी गई है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। मानसिक तनाव, धन हानि और गृह क्लेश जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

घर के पूर्व दिशा में नहीं रखने चाहिए जूते-चप्पल

पूर्व और उत्तर दिशा में बहुत ही शुभ माना गया है। यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में सकारात्मक ऊर्जा रहती है, ऐसे में इस दिशा में कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा धन की देवी मां लक्ष्मी की भी दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से मां लक्ष्मी के भी रुष्ट होने की मान्यता है।

बिखरे नहीं होने चाहिए जूते-चप्पल

जूते-चप्पल कभी बिखने नहीं होने चाहिए, इन्हें सही क्रम में और सही दिशा में रखना चाहिए। ऐसे नहीं करने पर शनि प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

बेडरूम में न रखें जूते-चप्पल

बेडरूम में कभी भी शू रैक नहीं रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। मान्यता है कि बेडरूम में जूते-चप्पल रखने से वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023