Tulsi Pujan Diwas 2022: धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी पूजा का बहुत ही महत्व है। इस माह की 25 तारीख को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इस दिन तुलसी की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु को भी तुलसी अधिक प्रिय है। इसलिए तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु के भी प्रसन्न होने की मान्यता है।

तुलसी पूजा विधि (Tulsi Puja Vidhi)

-सुबह प्रात: काल उठें और स्नान करें।
-तुलसी को जल अर्पित करें।
-सिंदूर लगाएं और फूल चढ़ाएं।
-धूप,दीप से तुलसी की पूजा करें।
-पूजा के बाद तुलसी की माला का जाप करें।

ज्योतिष में तुलसी का महत्व (Importance of Tulsi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियनित रूप से तुलसी की सुबह-शाम पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इससे आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है और धन आदि लाभ भी होता है।

तुलसी का वास्तु शास्त्र में महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। घर पर इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर के उत्तर- पूर्व दिशा की ओर लगाना लाभदायक बताया गया है। रामा तुलसी को घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी को घर के आंगन में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इसे लागने से घर में सुख-शांति का माहौल होता है और आर्थिक संपन्नता भी आती है।

पूजा में तुलसी का महत्व

पूजा में तुलसी का बहुत की महत्व बताया गया है। पूजा में भगवान को लगाए जाने वाले भोग में तुलसी दल डालना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भोग का महत्व कई गुना अधिक हो जाता है। वहीं तुलसी का औषधीय रूप में भी बहुत प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में दवाओं के बनाने में भी तुलसी का उपयोग किया जाता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023