कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए गुड न्यूज है। ईपीएफओ सदस्यों के लिए जल्द ही पीएफ का पैसा निकालना और आसान होने वाला है। जल्द ही ईपीएफओ भीम यूपीआई ऐप के जरिए इंस्टेंट एडवांस विड्रॉल की सुविधा शुरू करने वाला है। इससे देश के करोड़ों ईपीएफओ सदस्यों को फायदा होने वाला है।
TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि अगले 2–3 महीनों में यह सुविधा शुरू हो सकती है। कुछ हद तक यह सिस्टम ATM से पैसे निकालने जैसा होगा।
EPFO ने NPCI के साथ की साझेदारी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस नई व्यवस्था के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है। सदस्य BHIM ऐप पर हेल्थ, पढ़ाई या किसी खास परिस्थिति जैसी अनुमत कैटेगरी में PF एडवांस के लिए क्लेम डाल सकेंगे।
क्लेम डालते ही ईपीएफओ बैकएंड में उसकी जांच और वेरिफिकेशन करेगा। अगर सब सही रहता है तो फिर आपकी क्लेम को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद आपकी रकम सीधे SBI के जरिए मेंबर के UPI से जुड़े बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर कर दी जाएगी।
8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों की सैलरी हो जाएगी दोगुनी?
हालांकि, इस सुविधा में कुछ लिमिट भी लग सकती है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में पूरी PF राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी। रिजर्व बैंक की ओर से तरह UPI ट्रांजैक्शन पर तय सीमाएं हैं, उसी के हिसाब से इंस्टेंट विड्रॉल की कैप रखी जाएगी ताकि गलत इस्तेमाल न हो।
अभी पीएफ से पैसे निकालने में कितना लगता है समय?
फिलहाल अगर आपको अभी पैसा निकालना है तो फिर इसके लिए समय लगता है। अगर कोई मेंबर 5 लाख रुपये तक का ऑनलाइन एडवांस क्लेम ऑटो-मोड में करता है, तो भी उसे कम से कम 3 कामकाजी दिन लग जाते हैं। वही, अगर आप ज्यादा राशि निकालते हैं या फिर मैनुअल प्रोसेस करते हैं तो फिर इससे भी ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में भीम यूपीआई ऐप के जरिए तुरंत पीएफ विड्रॉल की कर्मचारियों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है।
ईपीएफओ से अपना सारा पैसा निकालने का क्या है प्रोसेस?
– सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– यहां पर अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
– डैश बोर्ड पर दिख रहे Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करें और Claims ऑप्शन पर क्लिक करें।
– यहां खुले फॉर्म आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना होगा और नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
– आखिरी में अपनी आखिरी जॉब की डिटेल्स और साथ ही डेट ऑफ एग्जिट का भी जिक्र उसमें होगा।
– फिर Proceed For Online Claim पर क्लिक करके अगले स्टेप्स पर जाएं।
– आपको इसके बाद I want to apply for में Form 19 को चुनना होगा।
– इसके बाद आपके सामने एक और फॉर्म खुल जाएगा।
– इस ऑप्शन के नीचे आपको Form 15G जमा करने का ऑप्शन मिलेगा।
– तब इस फॉर्म को भरकर सबमिट किया जाता है जब विड्रॉल की जा रही अमाउंट 50 हजार से अधिक हो।
– आप न चाहते हों कि उस पर आपसे 10 फीसदी टीडीएस या टैक्स लिया जाए।
– आपको इसके बाद अपने आधार पर दिया पता भरना होगा और फिर मांगा जाए, तो कैंसिल चेक की फोटो को भी अपलोड करना होगी।
– Get Aadhaar OTP पर टैप करके OTP वेरिफाई करना होगा।
– इसके बाद आपको फॉर्म सब्मिट करना होगा।
– आपकोकुछ ही दिन में अपने अकाउंट में आपका PF का पैसा मिल जाएगा।
