Surya Remedy: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। मतलब अगर सूर्य की स्थिति कुंडली में अच्छी है, तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्राप्त होती है। साथ ही पिता और अधिकारियों से संबंध अच्छे रहते हैं। वहीं अगर सूर्य की स्थिति कुंडली में अशुभ है तो व्यक्ति के पिता और अधिकारियों के साथ संबंध खराब रहते हैं। साथ ही बॉस से पटरी नहीं खाती है। साथ ही उसे हृदय और आंख से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए कुंडली में सूर्य देव का शुभ होना बेहद जरूरी है। वहीं ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सकारात्मक करने के लिए कुछ उपायों का वर्णन किया गया है। जिनको करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीया

अगर आप सूर्य देव का आशीर्वाद चाहते हैं तो रविवार के दिन भगवान सूर्य के ढ़ल जाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चार मुंह वाला दीया जलाएं। ऐसा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होने की मान्यता है।

आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

रव‍िवार के द‍िन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही ‘ऊं सूर्याय नम:,’ ‘ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः,’ ‘ऊं घृणि: सूर्यादित्योम’ और ‘ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:’ मंत्रों से सूर्य देवता की उपासना कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही जो काम नहीं बन रहे हैं वो बनते हैं।

इन चीजों का करें दान

रविवार को तांबा और गेहूं का दान किसी जरूरतमंद या गरीब को करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

सूर्य देव को चढ़ाएं जल

प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। सूर्य देव को जल तांबे के पात्र में पिसी हुई हल्दी डालकर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

रविवार के दिन इन चीजों को खाने से बचें

ज्योतिष अनुसार जन्मकुंडली में सूर्य कमजोर हो तो कभी भी रव‍िवार के द‍िन तेल, नमक नहीं खाना चाहिए। क्‍योंक‍ि नमक खाने से सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं। वहीं पिता का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023