Sun Planet Transit: ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह एक निश्चित संमय अंतराल पर उस राशि में स्थित होता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को सूर्य देव ने मकर राशि (Sun Transit In Makar 2023) में गोचर कर लिया है। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। सूर्य देव यहां 13 जनवरी तक रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी सूर्य देव किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। जिसे संतान और प्रेम संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय नौकरी पेशा जातकों को भी उनकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए यह अवधि आपको शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। वहीं इस समय आप एक माणिक्य रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में संचरण करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस अवधि में शेयर व स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत भी होने की उम्मीद है। वहीं व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार गुरु और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए मीन राशि के जातकों को 13 फरवरी तक की अवधि शुभ साबित हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए अगर आप व्याापारी हैं और अगर आप इस अवधि में बिजनस का विस्तार करना चाहते हैं तो सूर्य देव का आपको पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े जातकों को इस अवधि में कई अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।