Sun Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समयअवधि पर गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखन को मिलता है। आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि (Surya Gochar In Kumbh) में गोचर कर लिया है और वह 15 मार्च तक कुंभ में ही विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातक अगर अपनी नौकरी में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें उसमें सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की स्थिति बन सकती है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। वहीं पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में प्रवेश किया है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपकी वाणी पहले से अधिक मधुर होगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित होंगे। साथ ही इस समय आप कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव में हुआ है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की तरक्की के योग हैं।

साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप कोई नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। बात करें आपकी लव लाइफ की तो इस दौरान आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रहने वाली है। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023