Surya And Shani Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय- अंतराल पर गोचर करके दूसरे ग्रह के साथ युति बनाते हैं। साथ ही यह युति कुछ समय बाद टूट भी जाती है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। लेकिन यहां हम आप यह देखने जरूरी होता है कि जिन ग्रहों की आपस में युति बन रही है। उनमें आपस में कैसा संबंध है। मतलब शत्रुता का भाव है या मित्रता का।

आपको बता दें कि कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति बन रही थी और इनमें आपस में शत्रुता का भाव है। जिससे कुछ राशियों पर इनका निवेगिट प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन यह युति 16 मार्च से खत्म हो गई है। क्योंकि सूर्य देव ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि और सूर्य की युति खत्म होने से मेष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव के उदय और सूर्य देव से अलग होने से आपकी लाभ की स्थिति बढ़ेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति टूटने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग बनाकर बैठे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को फंसा धन प्राप्त हो सकता है। वहीं नए समझौतों पर डील पक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभवनाएं बढ़ती दिख रही हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि और सूर्य की युति खत्म होते ही कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं और सूर्य देव धन भाव पर विराजमान हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और शश नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए आपको अच्छा धनलाभ होगा। धन की वृद्धि होगी। वहीं साथ ही व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023