Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल, अंगों की बनावट और उनके आकार देखकर फलित किया जाता है। वहीं बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में 7 प्रकार के हाथ वर्णन मिलता है। जिनका विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। जैसे जिन लोगों का हाथ वर्गाकार और चौरस होता है। वो लोग बुद्धिजीवी होते हैं। समाज के लिए ये कुछ ऐसा कर जाते हैं कि आने वाले समय में इन्हें याद किया जाता है। आइए जानते हैं हाथ के प्रकार और उनका फलित…
हाथ हो चमचाकार
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का हाथ चमचाकार होता है। ऐसे हाथ वाले लोग आमतौर पर आविष्कारक, खोजकर्ता, मैकेनिक, इंजीनियर या समाज-सुधारक हो सकते हैं। साथ ही ये लोग छोटी- छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं।
होते हैं साहित्यकार और मनोवैज्ञानिक
जिन लोगों का हाथ वर्गाकार अथवा चौरस हाथ होता है। वो लोग बुद्धिजीवी और सामाजिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति दार्शनिक विचारधारा वाले कलाकार, साहित्यकार और मनोवैज्ञानिक हो सकते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमान होते हैं और मान- सम्मान की अधिक महत्व देते हैं।
अविकसित हाथ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का हाथ अविकसित होता है। ऐसे लोगों को गुस्सा थोड़ा जल्दी आता है। साथ ही ये लोग थोड़े मोटे हो सकते हैं। ये लोग दूसरों की नकल करने में माहिर होते हैं।
गांठदार हाथ
जिन लोगों का हाथ गांठदार या दार्शनिक होता है। ऐसे हाथ वाले लोग बुद्धिजीवी, चिंतक और संतोषी कहे जा सकते हैं। वहीं ये लोग जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। साथ ये लोग पैसे से ज्यादा संबंधों को महत्व देते हैं। ये लोग बड़े कारोबारी भी हो सकते हैं।
होते हैं खुशमिजाज
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का हाथ नुकीला अथवा कलात्मक होता है। इन लोगों की हथेली कुछ लंबी होती है। साथ ही ऐसे लोग मजाकिया और खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े आलसी भी हो सकते हैं और ये मेहनत करने से घबराते हैं।
आदर्श और सुंदर हाथ
जिन लोगों का हाथ सुंदर होता है। ऐसे लोग के हाथ की अंगुलियां की बनावट लंबी व संकरी पतली होती है। ऐसे हाथ वाले लोगों परिश्रम करने की शक्ति और लगन की कमी होती है। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।
कौणिक हाथ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का हाथ कौणिक होता है। ऐसे लोग हर परिस्थिति में ढल जाते हैं। साथ ही इन लोगों के विचार में निरन्तर बदलाव होते रहते हैं। ये लोग थोड़े घंमडी स्वभाव के भी होते हैं।