Sun Gochar In Mesh: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह- नक्षत्र एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव साल 2023 में मेष राशि में गोचर (Surya Transit In Aries Zodiac) करने जा रहे हैं। जिसे सूर्य देव की उच्च राशि मानी जाती है। आपको बता दें कि कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में पूर्ण फल प्रदान करता है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको सूर्य देव का गोचर (Sun Transit In Aries) लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव का मेष राशि में गोचर मकर राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप घर का कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं माता के साथ आपको संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कर्म का भाव माना जाता है। इससिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। साथ ही व्यापार में किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं अगर आप कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। वहीं जिन लोगों का व्यापार रेस्टोरेंट, खाद्य पदार्थ या अनाज से संबंधित है, तो उनको विशेष लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार या किसी अन्य काम से विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। वहीं इस समय आप एक माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023