Venus Planet Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश (Venus Transit In Pisces) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पूर्व में निवेश किए हैं उनका भी अच्छा खासा फल आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को इस समय उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही जो लोग वाणी के क्षेत्र जैसे- शिक्षक, मीडिया, मार्केटिंग वर्कर हैं। उन लोगों के लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राशि से सप्तम भाव में विचरण करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के सहयोग से किया गया काम लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन जमीन- जायदाद आप खरीद सकते हैं।

साथ ही जिन लोगों को व्यापार होटल, रियल स्टेट, प्रापर्टी से संबंधित है, उनके लिए यह समय बेहतर सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023