Shukra Gochar 2023: शुक्र देव इस समय शनिदेव की राशि मकर में हैं। शुक्र देव के इस स्थान परिवर्तन का अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। वैदिन ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। कुंडली में शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जातकों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की मान्यता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव ने 29 दिसंबर 2022 को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश किया है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
मीन राशि (Shukra Gochar January 2023)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर फलदायी साबित हो सकता है। जातकों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। गोचर के समय शुक्र देव जातकों की कुंडली में ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। करियर के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। खुद का कारोबार रहे जातकों को मुनाफा हो सकता है।
मकर राशि (Gochar January 2023)
शुक्र देव का गोचर इसी राशि में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभप्रद हो सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। व्यवसाय में भी उन्नति हो सकती है। घर में भी माहौल अच्छा हो सकता है और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
तुला राशि (Grah Gochar January 2023)
गोचर के समय शुक्र देव इस राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में रहेंगे। जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। कार्यस्थल पर भी माहौल आपके पक्ष में हो सकता है। जातकों को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और आपको मुनाफा हो सकता है। निजी जीवन में भी समय अनुकूल हो सकता है और जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।