scorecardresearch

शनि और शुक्र ग्रह की मकर राशि में बन रही युति, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Saturn And Venus Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर राशि में शनि और शुक्र की युति बनने जा रही है। जिससे 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

saturn and venus yuti, shani and venus yuti in makar
Shani And Shukra Ki Yuti: मकर राशि में बनने जा रही शनि और शुक्र की युति- (जनसत्ता)

Shani And Shukra Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंंतराल पर गोचर करके युति का निर्माण करते हैं। यह युति के लिए शुभ साबित होती है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मकर राशि में शुक्र और शनि की युति (Saturn And Venus Ki Yuti) बन रही है। ज्योतिष में शनि और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस युति से 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शक्र की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रही है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय  दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलने के आसार हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि और शुक्र की युति तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं इनकम के स्रोत भी बढ़ सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं इस युति की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति कारोबार और करियर के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकती है। इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही यह अवधि छात्रों के लिए शुभ सिद्ध हो सकती है। उनकी विदेश में जाकर पढ़ाई करने की मुराद हो सकती है। इसके अलावा, नौकरीपेशा जातकों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं और मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-01-2023 at 12:50 IST
अपडेट