Hans Yog Neechbhang Rajyog Shash Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि लगभग 20 साल बाद एकसाथ 4 राजयोग बने हैं। ये योग शश, नीचभंग, बुधादित्य और हंस राजयोग बन रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगोंं के लिए 4 राजयोग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी कुंडली के लग्न भाव में शश राजयोग तो वहीं धनभाव में नीचभंग राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वाणी के प्रभाव से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं जो लोग अभी पार्नटरशिप में काम शुरू करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
चार राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में गजकेसरी, बुधादित्य और नीचभंग राजयोग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप कोई शानदार प्रॉपर्टी इस वक्त खरीद सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं मार्च के बाद नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और ट्रांसफर के चांस बन रहे हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 राजयोग का बनना सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
वहीं मनोकामना सिद्ध हो सकती है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इन राजयोगों के प्रभाव से आपको कमाई के दूसरे स्रोत भी इस बीच मिल सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।