Shani Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही इसका प्रभाव किसी व्यक्ति पर नकारात्मक पड़ता है तो किसी पर नकारात्मक। आपको बता दें कि शनिदेव इस राशि में 30 जनवरी से ही अस्त अवस्था में हैं और 5 मार्च को उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
शनि का उदित होना मीन राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव उदित होने जा रहे हैं। जिससे आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही कोई झूठा इल्जाम आप पर लग सकता है। वहीं इस दौरान लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इस वजह से बातचीत करते रहें और समझदारी दिखाएं। इस समय कुछ फिजूल खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए बनते- बनते काम आपके अटक सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आठवें स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं कोई गुप्त बीमारी हो सकती है। वहीं शनि ग्रह के उदित होने से अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। शब्दों का सही तरह से चयन करें अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। साथ ही इस समय भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। वहीं आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस समय आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपका व्यापार धीमा चल सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी या वाहन के लेन- देन से बचना चाहिए। वहीं शनि के उदित से इस राशि के जातकों का भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: