Panchak 2023: पंचांग अनुसार जो पंचक सोमवार से शुरू होती हैं, उन्हें राज पंचक कहा जाता है। आपको बता दें कि आज फाल्गुन अमावस्या से राज पंचक शुरू हुई हैं। ज्योतिष में राज पंचकों को बेहद शुभ माना जाता है। इस पंचक काल में कई शुभ काम किए जा सकते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद, रेवती और शतभिषा नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है तो पंचक काल शुरू होता है। आइए जानते हैं राज पंचक कब से कब तक रहेंगी…
कब तक रहेंगी पंचक (Panchak 2023 Dates)
पंचांग के मुताबिक पंचक 20 फरवरी 2023 को सुबह 1 बजकर 13 मिनट से शुरू होंगी। इसका समापन 24 फरवरी 2023 को सुबह 3 बजकर 43 पर होगा। इस प्रकार अगले पांच दिनों तक इनका प्रभाव रहेगा।
राज पंचक में ऐसे कार्य होते हैं शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राज पंचक में धन और संपत्ति से जुड़े कार्यों को करने में सफलता मिलती है। मतलब आप इस समय प्रापर्टी खरीद- बेच सकते हैं। वहीं इस समय आप प्रशासनिक और सरकारी कार्य कर सकते हैं।
राज पंचक में इन कार्यों को करने से बचें
मांगलिक कार्य होते हैं वर्जित
पंचक काल में विवाह, मुंडन और नामकरण संस्कार आदि कार्यक्रम वर्जित माने जाते हैं। इसलिए इन कामों को पंचक काल में नहीं करना चाहिए।
उधार लेने और देने से बचें
पंचक काल में किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए। साथ ही किसी से पैसे उधार लेने भी नहीं चाहिए।
लकड़ी से संबंधित कार्य
पंचक काल में लकड़ी से जुड़े संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए। इसलिए इस अवधि में ऐसा कोई भी कार्य करना से बचें। ऐसा करने से आपके घर में संकट आ सकता है।
दक्षिण की यात्रा करने से बचें
दक्षिण की यात्रा पंचक काल में नहीं करनी चाहिए। वहीं अगर शनिवार को दक्षिण की यात्रा करनी पड़े तो हनुमान जी की पूजा करके ही यात्रा पर निकलें।
पंचक काल में मृत्यु होना
पंचक काल में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक काल में हो तो दाह संस्कार से पहले उस व्यक्ति के शव के साथ कुश या आटे के पांच पुतले बनाकर रख दें। उसके बाद अंतिम संस्कार करें। ऐसा करने से पंचक का दोष नहीं लगता है।