Shani Dev Transit In  Aquarius: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव ने 17 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर कर लिया है। जिससे शनि देव का पुर्नजन्म हो गया है। वहीं कुंभ विषम राशि है और यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। कि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में किस पाये पर गति कर रहे हैं। क्योंकि शनि देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो वह सभी राशियों के लिए सोने, ताबां, चांदी और लोहे के पाये पर भ्रमण करते हैं। जिसमें चांदी और तांबे के पाये पर शनि देव बेहद शुभ फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं, जिनकी गोचर कुंडली में शनि देव तांबे के पाये पर चलेंगे….

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आपकी राशि से शनि देव का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। क्योंकि शनि देव गोचर कुंडली में तीसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही आपको साढ़ेसाती से मक्ति मिल गई है। वहीं आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह हंस नाम के राजयोग बनाकर विराजमान हैं। वहीं शनि देव तांबे के पाये पर चल रहे हैं और तीसरा भाव पराक्रम भाव है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। विदेशों से धन की प्राप्ति होगी। वहीं कार्य में सिद्धि होगी। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आपकी राशि राशि से शनि देव सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए शनि देव का गोचर तांबे के पाये पर हुआ है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग बनाकर बैठे हुए हैं। इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है, तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस अवधि में जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पुराने निवेश से भी धनलाभ होने के आसार हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आपकी राशि से शनि देव का गोचर तांबे के पाये पर हुआ है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भा में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे शश नाम का राजयोग बन रहा है। वहीं शनि देव दशम स्थान में बलवान भी हो जाते हैं। मतलब शुभ और पूर्ण फल प्रदान करते हैं। इसलिए आप लोगों को काम- करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। अटके हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही जो लोग व्यापार हैं, उनका व्यापार के विस्तार हो सकता है। वहीं जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनके प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023