Shani Dev Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसकी चाल का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने कुंभ राशि में गोचर कर लिया है और वह अब 0 डिग्री से 30 डिग्री तक चलेंगे। मतलब वह ढाई साल तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि शनि देव इस अवस्था में राशि अनुसार पाया भी बदलते हैं। मतलब कुछ राशियों पर सोने, ताबां, चांदी और लोहे के पाये पर चलेंगे। यहां हम आपको ऐसी 3 राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके राशि में शनि देव चांदी के पाये पर चलेंगे। जिससे इन राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आपकी राशि से शनि देव का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो उनका ही भाव है। इसलिए इस समय आपको नौकरी में तरक्की योग बन रहे हैं। साथ ही जैसे- जैसे शनि देव अंतिम डिग्री में आएंगे। तो आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। इस समय आप एक नीलम धारण कर सकते हैं। वहीं शनि देव केतु ग्रह के प्रभाव में हैं, तो केतु ग्रह के मंत्रों का भी जाप करें।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव 17 जनवरी से हट गया है। साथ ही आपकी राशि से शनि देव का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। इसलिए जो लोग डॉक्टर, इंजीनियरिंग और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। इस समय बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। लेकिन प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर स्थित हैं। इसलिए वाद- विवाद से बचें। इसलिए केतु के मंत्रों का जाप करें। जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आपकी राशि से शनि देव का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर हुआ है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। इस समय मेहनत कार्यस्थल पर थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं पिता के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
करियर में ग्रोथ मिल सकती है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मान- सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आप लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं और केतु ग्रह के बीज मंत्रों का जाप कर सकते हैं।