Shani Uday In Kumbh: शनि देव की चाल में बदलाव ज्योतिष में बेहद अहम मानी जाती है। आपको बता दें कि 17 जनवरी 2023 में शनि देव (Shani Gochar In Kumbh Zodiac) गोचर करेंगे। वहीं 09 मार्च को शनि देव कुंभ राशि में ही उदय होने जा रहे हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग (Shash Mahapurush Rajyog) बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशि के जातक ऐसे हैं, जिनको इस समय करियर में उन्नति और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शश महापुरुष राजयोग बनने से आपको वैवाहिक जीवन का सुख और पार्टनरशिप में के काम में लाभ हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वहीं जीवनसाथ का भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपकी नई साझेदारी भी बन सकती है। वहीं इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ भी हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे साहस- पराक्रम और छोटे भाई- बहन का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको भाई- बहन का सहयोग मिल सकते। रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
शश महापुरुष राजयोग आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए काम बन सकते हैं। इस समय आपको आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार कि सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शश महापुरुष राजयोग बनने से आपको करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरतस्त बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही इस समय आपका नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।