Shani Gochar In Kumbh: शनि देव का गोचर (Shani Dev Gochar in 2023) ज्योतिष में बेहद स्थान रखता है। क्योंकि शनि देव 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 17 जनवरी को 30 साल कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग (Shash Mahapurush Rajyog) का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शश महापुरुष राजयोग बनने से आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहै हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

साल 2023 आपको शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से एकादश स्थान में गोचर करेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही व्यापार विस्तार के लिए बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। अगर आप रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शश महापुरुष राजयोग का आपको पूरा फल मिलता दिख रहा है। इसलिए आर्थिक निवेश के मामले में फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं  नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करके लाभ उठा सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शश महापुरुष राजयोग का लाभ कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक मिलता दिख रहा है। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। साथ ही किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलता दिख रहा है। साथ ही आपको कार्य कौशल दिखाने का अवसर भी प्राप्त होगा। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का ऑफर आ सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023