Shani Dev Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 17 जनवरी को शनि देव ने अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर लिया है और 14 फरवरी तक नवांश कुंडली में उच्च अवस्था में विराजमान रहेंगे। साथ ही कुंभ राशि में शनि चंद्रमा की होरा में विराजमान हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष में इस स्थिति को बेहद अहम और शुभ माना जाता है। इसिलिए इस अवधि में 4 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उनको करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

नवांश कुंडली में शनि देव का उच्च होना मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव लाभेश और कर्मेश है और नवांश कुंडली में वह केंद्र के अंदर उच्च अवस्था में रहेंगे। इसलिए इस समय आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का नवांश कुंडली में उच्च होना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली में शनि देव भाग्येश हैं और नवांश कुंडली में पंचम भाव में उच्च होकर विराजमान हैं। इसलिए छात्रों के लिए यह स्थिति बेहद शानदार रह सकती है। वह किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं जो लोग संतान के इच्छुक हैं , उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उच्च होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह स्वराशि में विराजमान हैं और शनि देव गोचर कुंडली में धन और तीसरे भाव का स्वामी विराजमान हैं। साथ ही नवांश कुंडली में शनि और गुरु की उच्च अवस्था में बन रही है। इसलिए जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं। उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर आने से धनलाभ होगा। वहीं 17 जनवरी से आप लोगों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती भी हट गई है। इसलिए आप कोई भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। मतलब उसमें सफलता के योग हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का नवांश कुंडली में उच्च होना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आप लोगों की नवांश कुंडली में शनि देव शुभ स्थिति में स्थित हैं। साथ ही गोचर कुंडली में दूसरे भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है। साथ ही काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपने शौक पूरे करने का मौका मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023