Sakat Chauth 2023 Date: सनातन धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। अन्य व्रतों में इस व्रत का अधिक महत्व बताया गया है। हर माह में दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में पड़ती है। आइए जानते हैं कि सकट चौथ का मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

सकट चौथ मुहूर्त (Sakat Chauth 2023 Muhurta)

ज्योतिष शास्त्र व पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12बजकर 13 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। वहीं चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 41 मिनट पर है।

सकट चौथ का महत्व (Sakat Chauth 2023 Importance)

मान्यता के अनुसार इस व्रत को महिलाएं संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान गणेश में इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की परिक्रमा की थी।

सकट चौथ व्रत के दिन इस बातों का रखें ध्यान (Sakat Chauth 2023 Puja Vidhi)

-इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को निर्जला उपवास करना चाहिए।
-चंद्र दर्शन के बाद ही व्रती को पारण करना चाहिए।
-सकट चौथ के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।

सकट चौथ पर करें ये ज्योतिषीय उपाय (Sakat Chauth 2023 Remedy)

-पूजा स्थल पर ताबें के पात्र में गंगा जल भरें और उस पर एक सुपारी रखें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
-दो सुपारी और दो इलायची भगवान गणेश को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर कार्य में सफलता मिलती है।
-विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023