Shani And Shukra Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय युति बनाते हैं। युति का मतलब दूसरे ग्रह के साथ योग बनाना है। लेकिन यहां हम यह देखना जरूरी होता है। कि ग्रह जिस दूसरे ग्रह के साथ युति बना रहा है। उसके साथ संबंध कैसे हैं। आपको बता दें कि मकर राशि में शुक्र और शनि देव की युति (Saturn And Venus Ki Yuti) बन रही है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए इस युति का शुभ प्रभाव का 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि देव की युति शुभ फलदायी हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बन रही है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वहीं जो छात्र विदेश में जातक पढ़ना चाहते हैं, उनकी इस समय मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, वह व्यापार के सिलिसले से यात्रा पर जा सकते हैं। जो लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। जो लोग फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह अवधि शानदार सिद्ध हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्र और शनि ग्रह की युति धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। साथ ही व्यापार में रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। साथ ही किसी भी कार्य में की जा रही मेहनत रंग लाएगी और इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और शनि ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रही है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए आपको इस अवधि में नए स्रोतों से अच्छी आमदनी होगी, जिसके परिणामस्वरूप आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।
वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी ऑफर आ सकता है। इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।