Rajyog In Hand: व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके जीवन और आर्थिक स्थिति के बारे में जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई ऐसे राजयोग होते हैं, जिनके होने से व्यक्ति अगर गरीब घर में पैदा भी हुआ हो तो भी एक अमीर इंसान होता है। उसके पास सभी भौतिक सुख होते हैं। साथ ही वह हमेशा राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। आइए जानते हैं ये राजयोग कौन से होते हैं और इनका क्या फल प्राप्त होता है…

हथेली में गजलक्ष्मी योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार धनवान लोगों के हाथ में गजलक्ष्मी योग होता है। आपको बता दें कि हाथ में मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा जब शनि पर्वत पर जाती है।  साथ में सूर्य पर्वत भी उभरा हुआ हो तो और मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा एवं आयु रेखा पुष्ट होती है तो व्यक्ति के हाथों में गजलक्ष्मी योग होता है। ऐसा व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही उसके पास बेशुमार धन- दौलत होती है। यह व्यक्ति लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन होता है। साथ ही इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

हथेली में अमला योग

अमला योग हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र के प्रभाव से बनता है। हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचा है और साथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा बुध पर्वत तक गई हो तो इससे अमला नामक योग का निर्माण होता है। ऐसे व्यक्ति दूरदर्शी और कला के जानकार होते हैं। ये लोग व्यापार में खूब धन कमाते हैं। इन लोगों के काम करने की स्टाइल दूसरों से अलग होती है। जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है। उसका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। साथ ही इनको प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिलती है।

मरुत राजयोग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत ऊंचा हो और गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न बना होता है साथ ही चंद्र पर्वत विकसित होता है, तो ऐसे व्यक्तियों के हाथ में मरुत राजयोग बनता है। ये लोग धनवान होते हैं। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है।

ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र से ही अच्छी अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता पाते हैं। धन वैभव की भी इनके पास कमी नहीं रहती है। इस तरह की हस्तरेखा वाले व्यक्ति कुशल वक्ता और ज्ञानी होते हैं। ये लोग दान करने में भी आगे रहते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023