Paush Amavasya 2022: इस साल की आखिरी अमावस्या कल है। हर अमावस्या का अपना महत्व होता है। अभी पौष मास चल रहा है। इस मास में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है। 23 दिसंबर 2022 को पौष अमावस्या पड़ रही है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष अमावस्या को पितरों का तर्पण, श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही पितरों के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।

वहीं अमावस्या तिथि के स्वामी पितर देवता मानें जाते हैं। इस अमावस्या पर दान करने का भी बहुत महत्व है। मान्यता के अनुसार दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी पूजा का विधान बताया गया है।

पौष अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष अमावस्या पर पितरों की पूजा, तर्पण, श्राद्ध किया जाता है। ऐसे में इस दिन कोई भी नया कार्य शुरू करना वर्जित बताया गया है। इस दिन किसी यात्रा पर भी नहीं जाना चाहिए। साथ ही लेन-देन संबंधी कार्य करने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है। इस दिन कोई मांगलिक कार्य करना भी वर्जित बताया गया है।

तुलसी न तोड़े

मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या के दिन तुलसी और बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। इससे आपके हानि हो सकती है।

दूसरे के घर नहीं करें भोजन

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष अमावस्या के दिन दूसरे के घर भोजन नहीं ग्रहण नहीं करना चाहिए। इस दिन अपने घर का भोजन करना चाहिए।

पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम

पौष अमावस्या के दिन दान जरूर करें। गरीबों और जरूरतमंदों को खाना जरूर खिलाएं। इससे आर्थिक समृद्धि आने की मान्यता है। वहीं इस दिन पिंड दान करने पर कुंडली में पितृ दोष भी दूर होता है। पौष अमावस्या शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आर्थिक तंगी खत्म होने की मान्यता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023