Rajyog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के साथ का विश्लेषण करके उसके करियर, वैवाहिक जीवन और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसे निशान और वलय होते हैं। जो हथेली में राजयोग का निर्माण करते हैं। यहां हम आपको ऐसे निशान और वलय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भाग्यशाली लोगों के हाथ में होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये लोग राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। वहीं ये लोग हमेशा धनवान रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और मांं लक्ष्मी इन पर हमेशा मेहरबान रहती हैं। आइए जानते हैं इन निशान और वलयों के बारे में…
दूरदर्शी और कला के होते हैं जानकार
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचा है और साथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा बुध पर्वत तक गई हो तो इससे अमला नामक योग का निर्माण होता है। ऐसे लोग दूरदर्शी और कला के जानकार होते हैं। साथ ही ये लोग सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। साथ ही इनको प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिलती है।
हाथ में हो M का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में M का चिह्न होता है। ऐसे लोगों का जीवन राजाओं जैसा होता है। यह लोग बड़े टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। साथ ही ये जो भी आईडिया बिजनेस में लगाते हैं उसमें इनको सफलता हासिल होती है। साथ ही ये कम उम्र में अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं। वहीं इन लोगों के काम करने की स्टाइल दूसरों से अलग होती है। जो इनको सफल बनाती है।
हाथ में हो चक्र निशान
हाथ में चक्र का चिह्न भी बेहद शुभ माना जाता है। ये निशान जिन लोगों के हाथ में होता है, वह लोग आस्तिक होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं। ये लोग कफी धन धर्म के कार्यों में खर्च करते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। ये लोग धनवान होते हैं। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है।
ये निशान देता है अकूत धन
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में शंख का निशान भी बेहद शुभ माना गया है। ये लोग सफल रणनीतिकार भी होते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य को पा लेने की ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। धन वैभव की भी इनके पास कमी नहीं रहती है। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में बहुत आगे रहते हैं।