Niyati Palat Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर शुभ और अशुभ ग्रहों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि फरवरी में ग्रहों की चाल में कुछ ऐसा ही परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि शनि देव ने 17 जनवरी को राशि परिवर्तन कर लिया है और गुरु अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहे हैं। साथ ही फरवरी की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल ग्रह का अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में गोचर करना, इन सब ग्रहों की जो चाल है। जिससे 4 राशियों को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि इन सब ग्रहों की चाल से मालव्य और हंस नामक राजयोग बनने जा रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए यह नियति पलट राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग दशम स्थान पर बन रहे हैं। साथ ही शनि देव का भाग्य स्थान पर स्थित हैं। इसलिए शनि देव के प्रभाव से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही गुरु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है। वहीं जो व्यापार हैं, उनको इस अवधि में विशेष लाभ हो सकता है। वहीं सरकार से जुड़े हुए जो लोग कार्य करते हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। इस समय आप आर्थिक रूप से भी लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए नियति पलट राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के त्रिकोण भाव पर बन रही हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह उच्च के और गुरु स्वराशि के विराजमान हैं। इसलिए इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदना का मन बना सकते हैं। साथ ही आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। पिता की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं जिन लोगों का कारोबार खान- पान और रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, विशेष लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नियति पलट राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु और शुक्र की युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी दैनिक इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती हैं। वहीं दांपत्य जीवन में जो खटास चल रही थी, उससे मुक्ति मिल सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। साथ ही धन की आवक होगी और भाग्य का साथ मिलेगी। क्योंकि हंस और मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं। इसलिए सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए नियति पलट राजयोग आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनेगी। जिसे संतान, उन्नति, प्रेम विवाह और आकस्मिक धनलाभ का स्थान माना गया है। वहीं धन के स्वामी गुरु आपकी राशि से पंचम भाव में बेठेंगे।
साथ ही अगर आपका लव अफेयर चल रहा है और आप घर पर बात करना चाह रहे हैं तो 15 फरवरी के बाद कर सकते हैं। क्योंकि लव लाइफ अच्छी होगी। साथ ही पिता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
