Mulank 3 People Personality: अंकों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपने देखा होगा कि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी जन्मतिथी के बारे में जिनमें पैदा हुई लड़कियां, जो पिता और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं और इन पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा होती है। इनके कारण घर परिवार में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 के बारे में, मतलब जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। आइए जानते हैं मूलांक 3 से जुड़े लोगों की और खूबियां…

होती हैं इंटेलिजेंट और चतुर

अंक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है। वह काफी इंटेलिजेंट होती हैं और समाज में अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं। साथ ही यह इनका जिस घर में विवाह होता है, उस घर में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती है। ये लड़कियां अपने पति के लिए बेहद ही ईमानदार होती हैं। इनमें दूसरों को खुश रखने की कला होती है। साथ ही घर के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलती हैं।

ये हर सुख- दुख में पति के साथ खड़ी रहती हैं। ये इंटेलिजेंट और चतुर भी होती हैं। ये अपने परिवार की खुशियों के बारे में हमेशा सोचती रहती हैं। कहते हैं कि घर परिवार के लिए इस राशि की लड़कियां बेहद ही शुभ होती हैं। साथ ही इनसे जुड़ने के बाद पति का भाग्योदय होता है। ये व्यवहारिक भी होती हैं।

पूजा- पाठ और आध्यात्म से जुड़ी होती हैं

गुरु ग्रह के प्रभाव से ये लड़कियां भगवान पर पूरा भरोसा रखती हैं और आस्तित्व होती हैं। साथ ही ये पूजा-पाठ के काम में पूरी सहभागिता दिखाती हैं। लड़कियां बेहद ही केयरिंग, मजबूत, स्वतंत्र विचारों वाली, आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं।  इन्हें हर जगह बहुत मान सम्मान मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा इन के ऊपर हमेशा बनी रहती है। ये गुरु भक्त भी होती हैं। साथ ही करियर में खूब ऊंचाइयां पाती हैं। इनको गूढ़ विषयों का भी खूब ज्ञान होता है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023