Moolank Eight Effect: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों तक का वर्णन मिलता है। इन अंकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं नंबर 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से होता है। साथ ही शनि देव के प्रभाव से ये लोग बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। साथ ही ये लोग अपने दम पर हर मुकाम हो हासिल करते हैं। अंक शास्त्र मुताबिक जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। आनए जानते हैं इस अंक से जुड़े लोगों के बारे में…

बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं

अंक विज्ञान अनुसार जो लोग अंक 8 से जुड़े होते हैं। वह बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। ये लोग जीवन में दिखावा कम ही पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग रहस्यमयी भी होते हैं। साथ ही साथ ही ये लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं और ये लोग भौतिकवाद से थोड़ा दूर ही रहते हैं। वहीं ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। ये लोग समय के भी पाबंद होते हैं। साथ ही इनको काम में लेटलतीफी भी पसंद नही होती है। वहीं ये लोग कार्यस्थल पर मेहनत के दम पर नाम कमाते हैं। ये लोग गूढ़ विषयों के जानकार भी होते हैं। मतलब इनको ज्योतिष और दार्शनिक विषयों में रूचि होती है।

धन की सेविंग करने में होते हैं माहिर

अंक 8 से जुड़े लोगों में सबसे खास बात यह होती है कि ये लोग धन को बहुत सोच- समझकर खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग सेविंग करने में माहिर होते हैं। वही शनि देव इनको नेतृत्व करने की क्षमता देते हैं। मतलब ये लोग टीम को अच्छे से लीड करते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य के पीछे पड़ जाएं तो उसे पाकर ही दम लेते हैं।

इन क्षेत्रों मे कमाते हैं अच्छा नाम

अंक शास्त्र अनुसार जो लोग अंक 8 से जुड़े होते हैं, वो लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे के व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। साथ ही । मूलांक 8 के जातक के लिए हल्का नीला और काला रंग शुभ माना गया है। वहीं इन लोगों के शनिवार और शुक्रवार शुभ दिन होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023