Numerology 2023 Prediction for Number 6: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जिनका जन्म 6,15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 बनता है। इस अंक को शुक्र ग्रह प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग दिखने में सुंदर व आकर्षित होते हैं, जिसकी वजह से इनका हमेशा अपोजिट व्यक्ति से आकर्षण बना रहता है। वहीं ये लोग कला और संगीत के प्रेमी होते हैं। वहीं इनका जीवन भौतिक जगत के साथ आध्यात्मिक जगत में भी व्यतीत होता है।
आपको बता दें कि साल 2023 केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वहीं मूलांक 6 के साथ अंक 7 की परस्पर मित्रता है और ये मित्र की युति मीडिया कला के क्षेत्र में काफी फलने फूलने वाली साबित हो सकती है। आपको इस साल प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 6 वालों का करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन 2023 में कैसा रहने वाला है…
मूलांक 6 वालों का करियर 2023 (Career Of Mulank 6 In 2023)
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार साल 2023 फिल्म निर्माता और अभिनेता के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही 2023 में आप अपने काम से काम रखते है तो ज्यादा फलदायी होगा अन्यथा आपके इमोशन के साथ कोई खेल सकता है। वहीं अगर स्थानांतरण की बात करें तो पूरी संभावनाएं बन सकती है। मतलब आपका नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही नौकरी में आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी प्रबल आसार हैं। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारी अपने व्यवसाय में नए साधनों को जोड़ सकते है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए यह साल फलदायी सिद्ध हो सकता है। मतलब नौकरी लगने के पूर्ण योग बन रहे है। साथ ही जो टेक्निकल लाइन से जुड़े विद्यार्थी हैं। उनको सफलता मिल सकती है।
मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति 2023 (Finance Of Mulank 6 In 2023)
अंक शास्त्र अनुसार इस साल शेयर मार्किट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही इस साल आप किसी करीबी को धन उधार दे सकते हैं। व्यापारियों के नए साधनों से जुड़ने से कुछ धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस साल आप भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। वहीं सिविल इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट या और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को धन कमाने का मौका मिल सकता है।
मूलांक 6 वालों के लिए वैवाहिक जीवन 2023 (Married life And Relationship Of Mulank 6 In 2023)
साल 2023 में आप घर के आयटमों पर धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। घर- परिवार में चल रही क्लेश से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस साल आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। मतलब आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। वहीं जो वैवाहित हैं, इस साल उनका दांपत्य जीवन मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।
मूलांक 6 वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Mulank 6 In 2023)
इस साल आप स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती हैं। क्योंकि शुक्र और केतु की युति आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर कर सकती हैं। जिससे आप बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वहीं 2023 वर्ष के मध्य में आपको ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए ऊंचे स्थान और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस साल आप डिहाइड्रेशन के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करें।
जानिए, 2023 का शुभ रंग, दिन और कलर
शुभ अंक :- 5 व 7
शुभ रंग :- सफ़ेद और हरा
शुभ दिन :- शुक्रवार व बुधवार
जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)