scorecardresearch

Mulank 5 Numerology 2023: साल 2023 इन 5, 14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए करियर, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन का हाल

Numerology Prediction, Ank Jyotish Mulank Number 5 in Hindi: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार 5,14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा…

Number 5 Numerology 2023 | Mulank 5 numerology 2023 | Numerology 2023 predictions
मूलांक 5 अंक ज्योतिष 2023 राशिफल- (जनसत्ता)

Mulank 5 Numerology 2023 in Hindi: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार यदि आपकी जन्म तारीख 5, 14,23 है तो आप के व्यक्तित्व पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। मतलब ये अंक बुध ग्रह (Budh Planet) का प्रतिनिधित्व करते है और अंक 5 वाले व्यक्ति लोगों से सरलता से मित्रता कर लेते हैं। साथ ही ऐसे लोग मल्टीटास्किंग कार्य करने वाले होते हैं। मतलब ये लोग हमेशा कार्यस्थल पर कार्य को निपटाने में लगे रहते है। साथ ही कार्यो में तुरंत निर्णय लेते हैं और ज्यादातर इनके निर्णय भी सही साबित होते है। वहीं इनकी एक खूब यह भी होती है कि ये किसी भी परिस्थिति के अनुसार अपने आपको ढ़ाल लेते है। साथ ही ये सामाजिक भी होते हैं। वहीं बुध ग्रह के प्रभाव से लोग अच्छे वक्ता होते हैं और ये बुद्धि से बहुत शार्प होते हैं। वहीं इनकी तार्किक क्षमता बहुत अच्छी होती है।

आपको बता दें कि साल 2023 के जोड़ 7 के साथ मूलांक 5 (Mulank Five) वालों का समभाव है यानि इन दोनों अंकों के बीच न तो मित्रता है ना ही शत्रुता है। तो ये साल सभी क्षेत्र में आपको सफल बना सकता है। वहीं व्यावहारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके जीवन में ऐसा नया मोड़ लाने वाला है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मतलब इस बार जो भी प्लानिंग ओर सोच कर काम करेंगे उसमे सफल हो सकते हैं। साथ ही इस साल व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं आचार्य निधि के अनुसार मूलांक 5 वालों का करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन 2023 में कैसा रहने वाला है…

मूलांक 5 वालों का करियर 2023 ( Career Of Mulank 5 In 2023)

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार यह साल शिक्षा, नाटक, रंगमंच, रेडियो, संचार सेवाओं और विज्ञापन के क्षेत्रों में काम करने वालो के लिए  शानदार साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग लेखक, वक्ता, मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको सुनहरे अवसरों को लेकर आ सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों  की बात करे तो कार्य में मिले नए प्रोजेक्ट्स आप सरलता से पूर्ण करने में नजर आ रहे हैं। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी  बॉस के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन सकती है। साथ ही इस साल जो भी नए संपर्क भी बनेंगे, वो आपके आने वाले भाग्य में मददगार हो सकते है। वहीं इस साल आप कुछ NGO से जुड़कर काम कर सकते है।

मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 5 In 2023)

 साल 2023 व्यापारियों और मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा साल सिद्ध हो सकता है। वहीं धन में वृद्धि के योग बनते नजर आ रहे है। साथ ही व्यवसाय में कर्ज इस साल आसानी से मिल सकता है और उसकी मुक्ति भी सरलता से हो सकती है। मतलब व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल साबित हो सकता है। साथ ही घर बनाने का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है। वहीं यदि आपका कहीं रुका हुआ धन है, तो वो वापस मिल सकता है। साथ ही इस वर्ष केवल कार्य से संबंधित धन खर्च आपके लिए फलदायक साबित हो सकता है। लेकिन घूमने- फिरने पर खर्च किए गए धन से आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं  कार्य में व्यस्त रहे तो आय में वृद्धि के साथ कुछ अलग इनकम बन सकती है। ये साल आपके आर्थिक क्षेत्र को सुदृढ़ बना सकता है।

मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन (Married life And Relationship Of Mulank 5 In 2023) 

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इस साल परिवार और कार्यक्षेत्र में मनोरंजन का माहौल बनता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आप परिवरा के सदस्यों के साथ विदेश यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। वहीं इस साल आप फैमली को भी टाइम निकालपाने में सक्षम रहेंगे। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह के नए रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही इस साल नए मित्र बन सकते हैं। जिनके साथ अच्छा तालमेल रह सकता है।

मूलांक 5 वालों का स्वास्थ्य ( Health Of Mulank 5 In 2023)

अंक 5 के लिए साल 2023 स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतर साबित हो सकता है। वहीं शरीर में नई ऊर्जा और फुर्ती महसूस कर सकते हैं, जिससे आप अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण करने में तत्पर रहेंगे। लेकिन इस वर्ष स्किन और नसों से संबंधित परेशानी सामने आ सकती हैं। इसलिए इसको नजरअंदाज नहीं करें, नही तो आगे चलकर ये समस्या गंभीर बन सकती है। 

जानिए इस साल का शुभ रंग, दिन और कलर

शुभ रंग :-  हरा

शुभ दिन :- रविवार, बुधवार,और शुक्रवार

शुभ अंक :- 1 व 6

जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

साल 2023 इन 2,11,20 और 29 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 3, 12, 21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 6, 15 और 24 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 7, 16 और 25 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 में इन 8, 17 और 26 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 9, 18 और 27 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
acharya nidhi

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 11-12-2022 at 14:17 IST
अपडेट