Numerology 2023, Ank Jyotish Mulank Number 7: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 7 बनता है। आपको बता दें कि ऐसे व्यक्ति अध्यात्म से जुड़े लोग व ज्ञानी होते है। साथ ही इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है। वहीं तीव्र बुद्धि के कारण इनका सोचने का नजरिया लोगों से हटके होता है। वहीं इनकी एक खासियत यह होती है कि ये अंतिम परिणाम आने तक अपनी बातें गुप्त रखते है। अंक शास्त्र अनुसार अंक 7 को केतु ग्रह प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही यो लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। जिसके कारण इनका कई लोगों के साथ मनमुटाव भी हो जाता है।
साथ ही यदि 2023 की बात करें, तो मूलांक 7 वालों के लिए ये वर्ष काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल आगे बढ़ने के काफी सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जो कार्य सालों से करना चाहते थे। वे सभी कार्यो में गति आ सकती है। साथ ही इस साल आपकी मान-प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके लिए ये वर्ष आर्थिक और करियर की दृष्टि से काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। बस इस साल आपको धैर्य बनाएं रखना है। साथ ही जल्दी निराश न हो और क्रोध करने से भी बचें।
मूलांक 7 वालों का करियर 2023 ( Career Of Mulank 7 In 2023)
यह साल वैज्ञानिक और रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग अध्यात्म, कथावाचक या ज्योतिषाचार्य हैं, उनको भी शुभ सिद्ध हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, वो लोग अपने जूनियर और सीनियर के साथ व्यवहार सही रखें, वरना मनमुटाव हो सकता है। ये साल व्यापारियों के लिए सामान्य साबित हो सकता है। साथ ही साल के मध्य में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। वहीं अनुसंधान और शोध विज्ञान से संबंधित विद्यार्थी अपने लक्ष्य को विदेश में जा कर पूरा कर सकते है।
मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 7 In 2023)
न्यूमेरोलॉजी 7 नंबर को ब्रह्म अंक मानती है क्यूकि ये अंक अपने आप में ही पूरक अंक है। साथ ही सभी समृद्धि इसी अंक में छिपी हुई है। इसलिए ये साल आपको आर्थिक दृष्टि से काफी लाभकारी हो सकता है। वहीं पैसे से जुडी परेशानी अचानक ख़त्म हो सकती है। सात ही इस साल आपकी सभी फाइनेंशियल परेशनी दूर हो सकती हैं और धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। साथ ही ये वर्ष आपके लिए काफी समृद्धशाली साबित हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से न लाभ और न ही हानि के संकेत मिल रहे है।
मूलांक 7 वालों का स्वास्थ्य ( Health Of Mulank 7 In 2023)
साल 2023 में आपको पेट से जुड़ी लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से आराम मिल सकता है। लेकिन कोई इन्फेक्शन शुरुआत में आपको काफी परेशान कर सकता है। इसलिए इसकी चपेट से बचने के लिए औषधि का सहारा लें और अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। जिससे आपको लाभ हो सकता है।
जानिए, 2023 का शुभ रंग, दिन और कलर
शुभ अंक :- 5 व 7
शुभ रंग :- सफेद और हरा
शुभ दिन :- शुक्रवार व बुधवार
जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)