Mulank 3 Numerology 2023 in Hindi: अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म 3,12,21,30 तारीख का होता है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इनका प्रतिनिधित्व देव गुरु यानि बृहस्पति करते हैं, जिसकी वजह से ये परोपकारी, कलात्मक, और ज्ञानी होते हैं। यह व्यक्ति के आत्मिक स्तर को दर्शाता है। ऐसे लोग सूझ-बूझ से कोई भी काम करते हैं और अपनी सम्पन्नता को बनाये रखने में हमेशा काम करते रहते है। वैदिक न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इन पर विशेष ईश्वरीय कृपा बनी रहती है इसलिए ऐसे लोग आध्यात्मिक की ओर विशेष जुड़ाव महसूस करते हैं। साथ ही ये लोग एक बहुत अच्छे श्रोता भी होते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति किसी भी विषय को अच्छे से सीखना भी जानते है। आइए जानते हैं साल 2023 मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा…
मूलांक 3 वालों का करियर(Career Of Mulank 3 In 2023)
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार करियर और शिक्षा के क्षेत्र से ये साल काफी अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन आप दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। क्योंकि आपके सहयोगी ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही व्यापार में भी किसी विपरीत लिंग का हस्तक्षेप धनहानि या कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। वहीं अंकशास्त्र के अनुसार इस साल का अंक 7 बनता है जो केतु का अंक है। वहीं केतु का अंक 7 अपने आप में छल कपट का अंक है तो इसके प्रभाव से आपको किसी के माध्यम से धोखा मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।
साथ ही कार्यस्थल पर कार्य की भागदौड़ अपने हाथ में ही रखें. तो बेहतर रहेगा। वहीं कार्य- व्यवसाय में शत्रु की वृद्धि बनी रह सकती है। हालांकि करियर के लिहाज से पदोन्नति और वेतन बढ़ने के संयेग बन रहे हैं और कार्यस्थल में आपका मनपसंद जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। वहीं व्यापारियों को विदेश यात्रा से विशेष लाभ इस साल मिल सकता है।
मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 3 In 2023)
इस साल कारोबारी बिजनेस की भागदौड़ यदि अपने हाथ में लें, तो लाभ के अनेक अवसर मिलने के चांसेज बन रहे हैं। वहीं आय में वृद्धि के योग मजबूत बनते नजर आ रहे हैं। बस आपको कार्यो में फोकस रखने की आवश्यकता है। साथ ही खरीद बेच में सावधानी रखें। वहीं शत्रु गुप्त छल कर सकते है। इसलिए सतर्क रहे। वहीं इस साल मानसिक तनाव में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही ध्यान रखें कि शॉर्टकट न अपनाएं, अन्यथा धन हानि हो सकती है। वहीं धन आगमन की बात करें तो आवश्यक होने पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते है उन लोगों के लिए ये वर्ष सफलता प्रदान कर सकता है।
मूलांक 3 वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married life And Relationship Of Mulank 3 in 2023)
यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ी कठिनाईयां पैदा कर सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। इसलिए कोई भी बातचीत ऐसी न करें जो आपके रिश्तों में दरार डाले। साथ ही प्रेम करने वालों के लिए भी प्रेम विवाह में अभी देरी बनी रह सकती है। वहीं अच्छी बात ये है कि इस वर्ष के अंतिम दिनों में आपको अपने प्रेमी या प्रेमिका का हाथ थामने का मौका मिल सकता है। वहीं आपको समय- समय पर अपने नकारात्मक ओर सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना होगा अन्यथा आप बार- बार गलत परिस्थितियों में फंस सकते हैं। इसलिए सभी रिश्तों को धैर्य व चुप्पी के साथ बनाए रखें। तो बेहतर होगा।
मूलांक 3 वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Mulank 3 In 2023)
यह साल स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम रहेगा। लेकिन स्किन एलर्जी से आप इस वर्ष में कई बार परेशान हो सकते हैं। वर्ष के शुरुआती समय में आपको अपनी पुरानी बीमारी का सही इलाज मिल सकता है। लेकिन वर्ष के मध्यम में आपको स्किन एलर्जी परेशान कर सकती है। इसलिए तेज़ और अधिक मसालों का प्रयोग न करें। इसी के साथ आपको किसी विषय को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए आपको आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। जिससे आपको मानिसिक शांति मिलेगी।
जानिए इस साल का शुभ रंग, दिन और कलर
शुभ दिन :- रविवार और मंगलवार
शुभ रंग :- पीला और संतरी रंग
शुभ अंक:- 2 व 9

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)