scorecardresearch

Mulank 4 Numerology 2023: साल 2023 इन 4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन का हाल

Numerology Prediction, Ank Jyotish Mulank Number 4 in Hindi: साल 2023 इन 4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं…

Number 4 Numerology 2023 | Mulank 4 numerology 2023 | Numerology 2023 predictions
मूलांक 4 अंक ज्योतिष 2023 राशिफल- (जनसत्ता)

Mulank 4 Numerology 2023 in Hindi: न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22, 31 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 4  बनता है। आपको बता दें कि ये अंक राहु का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही इसे वैदिक अंक ज्योतिष में नेगेटिव सूर्य के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि जहां सूर्य अपने रीति रिवाजों और पुरानी परम्परा को साथ लेकर चलते हैं, तो वहीं राहु का इसके विपरीत स्वभाव होता है। ऐसे जातक पुराने रीति रिवाजों के विरोधी होते है।

साथ ही इस अंक के प्रभाव से ऐसे जातक ज्यादातर महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ बनते हैं। साथ ही इनके सभी कार्य आश्चर्यचकित करने वाले होते है और ये लोग समाज को नई राह प्रदान करने वाले होते हैं। मतलब जहां कही काम न बन रहा हो, ऐसे व्यक्ति को भेज दीजिये ये असंभव काम को संभव बना सकते हैं। साथ ही इनका सोचने का तरीका आम आदमी से हटकर होता है। वहीं जिन महिलाओं का मूलांक 4 होता है वो जिम्मेदारियां बहुत अच्छे से निभाती हैं।

आपको बता दें कि अंक 4 के लिए साल 2023 परिवार और स्वास्थ्य की तरफ से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही परिवार में बड़े अहम फैसले इस वर्ष आप ले सकते है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो पिता की तरफ से परेशानियां आ सकती हैं। मतलब उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। वहीं वर्ष के मध्य आपका कोई बड़ा फैसला आपके सम्पूर्ण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वहीं देखा जाए तो आने वाला वर्ष चुनौती तो दे रहा है परन्तु आपका संघर्ष निरंतर बना रहा और बुद्धि का भटकाव नही हुआ तो ये वर्ष आप सरलता से निकाल सकते हैं।

मूलांक 4 वालों का करियर 2023( Career Of Mulank 4 In 2023)

मूलांक 4 वालों के लिए यह साल व्यापार के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं फाइनेंस, बैंकिंग, इंजीनियरिंग और टैक्स से संबंधित करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल होने की संभावना बन रही है। वहीं जो लोग पहले से ही मुख्य तौर पर राजनीति में काम कर रहे हैं, उनके लिए संघर्ष से भरा साबित हो सकता है। सात ही कुछ मानहानि के केस हो सकते हैं। इसलिए सोच समझ कर कार्य करें।  

वहीं विद्यार्थियों को इस साल सरकारी नौकरी से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस वर्ष आप मेनहत और प्रयास लगातार करते रहें। क्योंकि बिना परिश्रम आप सफल नहीं हो सकते। वहींं मैनेजमेंट से संबंधित लोगों का यदि प्रमोशन रुका हुआ है तो वो इस साल हो सकता है। साथ ही  कार्यस्थल में जो लोग विदेश सेटलमेंट की सोच रहे है तो उन लोगो को भी विदेश में स्थायी निवास हो सकता है।

मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mulank 4 In 2023)

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार इस साल आपकी पूंजी पर असर पड़ता नजर आ रहा है। साथ ही आर्थिक दृष्टि की बात करें तो यह साल इतना लाभदायक नहीं है। लेकिन अधिक परिश्रम आपकी पूंजी को बैलेंस करके रख सकता है। वहीं इस साल समय पर टैक्स भरें अन्यथा सरकार की तरफ से आपको कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही कोई भी पैसे से सम्बंधित लेन-देन करें, तो सावधान रहें। साथ ही इस साल कोई कोई पैतृक संपत्ति से संबंधित वाद- विवाद हो सकता है। इस वर्ष यदि आप उधार देने की सोच रहे है तो अभी नहीं दें, क्योंकि धन डूब सकता है।

मूलांक 4 वालों के लिए वैवाहिक जीवन (Married life And Relationship Of Mulank 4 In 2023) 

इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको इस साल इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अगर आपका पिता या भाई के साथ व्यापार चल रहा है तो आपसी विवाद हो सकता है। व्यापार अलग- अलग हो सकता है। साथ ही परिवार में वाद- विवाद की स्थिति बन रही है। इसलिए संयम बरतते हुए इस वर्ष को निकाल लें क्यूंकि वर्ष के अंत तक समस्या सुलझने के संकेत दिख रहे है। वहीं इस साल घर से कुछ दूरी आ सकती है और पूरे वर्ष में आप अकेलेपन को महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 4 वालों का स्वास्थ्य ( Health Of Mulank 4 In 2023)

इस वर्ष पिता के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। साथ ही इस साल के शुरुआती समय में आपको गैस एसिडिटी की समस्या सामने आ सकती है। वहीं 2023 के मध्य में आंख में कोई चोट लग सकती है, या कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही सिर दर्द की अचानक समस्या आ रही है तो चेकअप तुरंत करवाएं। साथ ही कुछ न कुछ इस वर्ष स्वास्थ्य में दिक्कत आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है, तो शुरुआत से ही आप नेचुरल चीजों का सेवन करते रहें।

जानिए इस साल का शुभ रंग, दिन और कलर

शुभ रंग :- पीला

शुभ अंक :- 1 और 3 

शुभ दिन :- रविवार और गुरुवार

जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

साल 2023 इन 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 3, 12, 21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 2,11,20 और 29 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 5, 14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 इन 6, 15 और 24 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 7, 16 और 25 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
साल 2023 में इन 8, 17 और 26 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगासाल 2023 इन 9, 18 और 27 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा
acharya nidhi

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 10-12-2022 at 14:17 IST
अपडेट