Number 1 Numerology 2023 in Hindi: साल 2023 की बात करें तो इस वर्ष अंक का योग(2+0+2+3=7)7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 7 केतु का प्रतिनिधित्व करता है,यह एक रहस्यमयी ग्रह है। साथ ही ये अंक अनेक गुप्त प्रभाव छिपाये हुए होता है। वहीं यह कब बुरा फल और कब अच्छा फल देगा, इसके बारे में बताना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि केतु विपरीत प्रकृति का है। इसलिए ये वर्ष ये वर्ष थोड़ा कठिनाईया पैदा कर सकता है। लेकिन जो लोग ज्योतिष, पूजा- पाठ और धर्म- कर्म और गूढ़ विद्या से क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये वर्ष शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
यहां हम बताने जा रहे हैं मूलांक 1 के वर्षफल के बारे में। दरअसल जिन लोगों का जन्म 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 1 होता है। इस अंक पर सूर्य देव का आधिपत्य है। जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, उनके अंदर नेतृत्व का गुण प्रधान होता है। साथ ही इन लोगों के अंदर राजसी गुण होते हैं और ये लोग सहज ही नए लोगों में घुलमिल जाते हैं।
मूलांक 1 वालों का करियर 2023 (Career Of Mulank 1 In 2023)
अंक शास्त्र के अनुसार साल 2023 में आपको कार्यो में चुनौतियों के बाद सफलता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि सूर्य -केतु का मिलना ग्रहण योग बन रहा है। लेकिन इसके फलस्वरूप यदि आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ सहनशीलता से काम करेंगे तो आपके लिए ठीक रहेगा। वरना वाद- विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये वर्ष शुभदायक हो सकता है। मतलब आपको मेहनत का फल मिल सकता है।
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति 2023 (Finance Of Mulank 1 In 2023)
अंकशास्त्र के अनुसार इस साल 1 और 7 का योग धन की वृद्धि के साथ-साथ फिजूलखर्ची का संकेत दे रहा है। इसलिए धन खर्च करते समय संंयम बरतें। लेकिन इस साल आपको शेयर,सट्टा और लॉटरी से लाभ मिलने का सुख प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष कारोबारियों को यात्रा के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 1 का वालों का वैवाहिक जीवन 2023 (Married Life And Relationship Of Mulank 1 In 2023)
मूलांक 1 वालों के इस साल प्रेम विवाह के प्रबल योग बनते नजर आ रहे है। वहीं विवाहितों के लिए इस वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। साथ ही बाहरी व्यक्ति को जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने दें।
मूलांक 1 वालों का स्वास्थ्य 2023 (Health Of Mulank 1 In 2023)
इस साल आपको खाने पीने का ध्यान रखना होगा। मतलब बाहर का खाने से बचना चाहिए। साथ ही आप टाइम टेबल और रूटीन से अपनी सेहत में सुधार ला सकते है। क्योंकि केतु प्रधान अंक इस वर्ष फल दे रहा है इसलिए कोई गुप्त रोग के सामने आने की संभावनाएं बन सकती है। वहीं पेट के रोग, सिर दर्द, रक्त विकार विशेषतः गले और फेफड़ों से सम्बंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। इसिलए अगर कोई परेशानी है तो चेकअप लगातार कराते रहें।
इस साल के शुभ रंग, अंक और वार
शुभ दिन :- रविवार, मंगलवार, और शुक्रवार
भाग्यशाली रंग :- हल्का हरा पीले जैसा हरा(मोर के पंख जैसा रंग)
शुभ अंक:- 6 व 9
नोट:- ये भविष्यवाणी आपके जन्मतिथि पर ही आधारित है और आपके मूलांक को विशेष रूप से प्रभावित करते हुए अंकों के आधार पर निर्मित की गई है।
जानिए, अन्य जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

एस्ट्रोलॉजर आचार्य निधि