Budh Uday In Sagittarius: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह टाइम- टाइम पर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 12 जनवरी को बुध देव धनु राशि में उदय (Mercury Uday In Dhanu 2023) होंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह के उदय होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना वृश्चिक राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े जातकों को इस अवधि में कई अवसरों की प्राप्ति होगी और लाभ कमाने के भी मार्ग मिल सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनको लिए यह अवधि सुखद साबित हो सकती है। वहीं इस अवधि में धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम- संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार के सिलसिले से विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना कन्या राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे माता और सुख स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बुध की चाल बदलने से माता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। साथ ही इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। वहीं जो लोग जमीन- जायदाद और रियल स्टेट से जुड़ा बिजनेस करते हैं, उनके लिए समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023