Mangal Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर महीने कोई-ना-कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। इस साल दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 5 दिसंबर को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह 5 दिसंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में ही प्रवेश करेंगे। बता दें कि 22 अक्टूबर से तुला राशि में हैं। 5 दिंसबर से राशि परिवर्तन के बाद मंगल ग्रह 4 जनवरी तक इसी राशि तक रहेंगे।

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से 4 राशि के लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इन राशियों को धन लाभ होगा और इन्हें सुनहरे अवसर मिलेंगे। जानिये कौन-सी हैं यह चार राशियां-

सिंह राशि: मंगल राशि का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिला जाएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, वहीं व्यवसायी जातकों को मुनाफा मिल सकता है। मंगल ग्रह के गोचर से सिंह राशि के जातक घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि: मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के लोगों के सभी अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। जमीन से संबंधित मामले खत्म हो जाएंगे। इस राशि के जातक कोई नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। शिक्षा से जुड़े छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। हालांकि सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी। इस दौरान इनकी आमदनी में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। कुंभ राशि के जातकों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मंगल के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि: मंगल के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। मीन राशि के जातक इस दौरान करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस के नजरिये से भी यह समय शुभ साबित होगा।