Sep 30, 2025

लहसुन असली है या नकली, जानिए खरीदते समय कैसे करें इसकी पहचान?

Archana Keshri

आजकल बाजार में मिलावट की समस्या बहुत बढ़ गई है। हर चीज में मिलावट होने लगी है और लहसुन भी इससे अछूता नहीं है। नकली लहसुन न केवल आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी प्रभावित करता है।

इसलिए यह जानना जरूरी है कि असली और नकली लहसुन में अंतर कैसे पहचाना जाए।

लहसुन का अपीयरेंस

असली लहसुन आमतौर पर प्राकृतिक रूप से थोड़ी असमान और धब्बेदार होती है। इसके छिलके पर हल्के भूरे या बैंगनी रंग के धब्बे हो सकते हैं। वहीं, नकली लहसुन अक्सर बहुत चमकदार और एक समान रंग का दिखता है। अगर लहसुन एकदम परफेक्ट और चमकदार लग रहा है, तो सावधान रहें।

लहसुन की गंध

असली लहसुन की महक तेज और स्पेसिफिक होती है। जब आप इसे तोड़ते या काटते हैं, तो तीखी खुशबू तुरंत महसूस होती है। नकली लहसुन में यह खुशबू बहुत हल्की या बिल्कुल नहीं होती। इसलिए जब लहसुन से कोई तीखी खुशबू न आए, तो सावधान रहें।

स्वाद

असली लहसुन का स्वाद तीखा और चटपटा होता है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देता है। नकली लहसुन का स्वाद अक्सर कम तीखा या कड़वा होता है।

पैकेजिंग

असली लहसुन की पैकेजिंग पर प्रोडक्ट की जानकारी, मैन्युफैक्चरिंग डेट और गुणवत्ता प्रमाणिकरण जैसे FSSAI का लोगो होना चाहिए। बिना प्रमाणिकता वाले पैकेज वाले लहसुन से बचें।

लहसुन के छिलके का रंग

असली लहसुन का छिलका थोड़ा खुरदुरा और मिट्टी जैसा होता है। इसके हल्के भूरे या बैंगनी धब्बे नेचुरल लुक देते हैं। नकली लहसुन का छिलका बहुत चिकना, चमकदार और पूरी तरह से सफेद दिखाई दे सकता है, क्योंकि इसे अक्सर ब्लीच किया जाता है।

लहसुन की कलियों का आकार

असली लहसुन की कलियां अक्सर असमान आकार की होती हैं। कोई छोटी, कोई बड़ी। नकली लहसुन की कलियां समान और परफेक्ट शेप की दिखती हैं, जो नेचुरल नहीं लगती।

महंगा है एवोकाडो तो उसकी जगह खाएं ये चीजें, पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर