Sep 30, 2025

महंगा है एवोकाडो तो उसकी जगह खाएं ये चीजें, पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर

Vivek Yadav

एवोकाडो स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज से भरपूर होता है जिसके सेवन से कई सारी समस्याओं से राहत मिल सकती है। लेकिन यह थोड़ा महंगा होता है जिसके चलते ज्यादातर लोग इसे नहीं खरीद पाते हैं।

कुछ अन्य चीजें हैं जो एवोकाडो की तरह ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं इसकी जगह कौन-कौन सी चीजें खा सकते हैं?

1. केला

केला पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होता है। यह एवोकाडो की तुलना में काफी सस्ता होता है, जिससे यह एक किफायती विकल्प बन सकता है।

2. शकरकंद

शकरकंद विटामिन A और C से भरपूर होता है। इसे मैश या स्लाइस करके खा सकते हैं।

3. पनीर

एवोकाडो की जगह पनीर का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

4. पपीता

एवोकाडो में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसकी जगह पपीता का सेवन कर सकते हैं जो विटामिन C का बेहतरीन स्त्रोत है।

5. ग्रीक योगर्ट

एवोकाडो की ही तरह ग्रीक योगर्ट में भी प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

6. टोफू

प्रोटीन की कमी को पूरी करने के लिए एवोकाडो की जगह टोफू का सेवन कर सकते हैं।

बच्चों को सुलाते वक्त जरूर करें ये पांच काम, तेज होता है दिमाग