Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने वृष राशि में गोचर (Mangal Transit In Taurus 2023) कर लिया है और वह 13 मार्च तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में गोचर किया है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का का ऑफर मिल सकता है। साथ ही सिंह राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है। जिससे बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग होटल, खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको यह समय बेहतर सिद्ध हो सकता है। इस समय आप धन की सेविंग करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके भाग्य में वृद्धि संभव है। वहीं जीवनसाथी का सहयोग आपको हर प्रकार से प्राप्त होगा। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए सौदे कर सकते हैं जो कि आगे चलकर आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
