Palmistry Career Line: कहते हैं व्यक्ति के हाथ में उसकी तकदीर छिपी हुई होती है और हथेली में स्थित रेखाओं और चिह्नों के आधार पर उसके करियर, वैवाहिक जीवन और धन के मामले में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं, हाथ में वो कौन सी रेखाएं और चिह्न होते हैं, जो व्यक्ति को पुलिस या आर्मी के क्षेत्र में अधिकारी बनाते हैं। ये लोग सेना या पुलिस में बड़े अधिकारी बनते हैं और खूब नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं इन रेखाओं और चिह्नों के बारे में…
मंगल वलय हो उभरा हुआ
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि मंगल क्षेत्र विस्तार लिए हुए हो और मंगल वलय पर किसी उज्जवल तारे का चिह्न हो। साथ ही भाग्य रेखा विकसित, स्पष्ट हो तो व्यक्ति निश्चित ही पुलिस या आर्मी लाइन में नाम कमाता है। ऐसे लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही इनकी लंबाई अच्छी होती है। ये लोग कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। साथ ही इन लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। वहीं इन लोग अनुशासित होते हैं। इन लोगों के अंदर मातृ भूमि के लिए अटूट प्रेम होता है। साथ ही ये लोग भावुक भी कम होते हैं।
सूर्य रेखा स्पष्ट और निर्दोष हो
मंगल वलय स्पष्ट हो और सूर्य पर्वत पर सूर्य देखा स्पष्ट और निर्दोष रूप से हो। साथ ही अंगूठा मजबूत लंबाई लिए हुए, पीछे की तरफ झुका हुआ हो तो ऐसे लोग पुलिस या सेना में किसी बड़े पद पर होते हैं। मतलब ऐसे लोग आईजी, ब्रिगेडियर और कर्नल होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी सोच के होते हैं। ये लोग बातचीत करने में चतुर होते हैं। साथ ही जीवन में पूर्ण यश, सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।
बनते हैं सेना और पुलिस में अधिकारी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार सूर्य रेखा पर त्रिकोण का निशान हो और उंगलियां अपने आप में पूर्ण लंबाई लिए हों, तो ऐसा व्यक्ति सेना या पुलिस में किसी बड़ी पोस्ट पर होता है। साथ ही इन लोगों को अपनी मातृभूमि से विशेष प्रेम होता है। ये लोग हर समय के पाबंद भी होते हैं। साथ ही इनको लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इन लोगों के पास प्रापर्टी भी खूब होती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं।