Mahashivratri 2023 Totke: तंत्र शास्त्र अनुसार किसी भी सिद्धि को पाने या मनोकामना पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि को विशेष माना जाता है। वहीं महाशिवरात्रि की रात को महानिशां रात्रि कहा जाता है। शिव पुराण अनुसार में महाशिवरात्रि की शाम और रात का विशेष महत्व बताया गया है। महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इससे जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि की रात सोना नहीं चाहिए। वहीं कुछ उपाय करने से भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय…
शिवलिंग के पास जलाएं दीपक
शिव पुराण के अनुसार कुबेरदेव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी। यही वजह है कि वो अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसलिए महाशिवरात्रि की रात को शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
करें रात्रि जागरण
महाशिवरात्रि को रात्रि जागरण करना चाहिए। साथ ही रात्रि में शिव विवाह और शिव पुराण का पाठ करें। मान्यता है कि जो भक्त बिना सोए भोलेनाथ का भजन करते हैं, उनको भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।
इस मंत्र का करें जाप
महाशिवरात्रि के दिन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से सभी संकटों तथा कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपके अंंदर क्षमता है तो पूरी रात्रि इस मंत्र का जाप करें और अगले दिन अभिषेक करके अन्न जल ग्रहण करें।
रात्रि में करें ये उपाय
शाम को स्नान करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद रात को बेलपत्र पर ऊं नम: शिवाय लिखकर 108 पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही भोलेनाथ का श्रंगृार करें और मन में जो मनोकामना है वो भगवान शिव से मांग लें।
शाम को करें ये उपाय
शाम को भगवान को व्रत के पकवान और दूध से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। साथ ही शिवलिंग का दही, दूध, घी, शहद, गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अभिषेक के बाद स्वयं फलाहार ग्रहण करें।
महिलाएं करें ये उपाय
शास्त्रों के अनुसार वैसे तो महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श नहीं करना चाहिए। लेकिन इस दिन किसी सुहागिन महिला को सुहाग का सामान उपहार देने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से आपके पति की आयु लंबी होती है और आपके दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहती है।