Mahashivratri 2023 Remedy: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन लोग अपने- अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शिव पुराण में भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए और मनुष्‍य जीवन से जुड़ी हर प्रकार की समस्‍या से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। जिनको महाशिवरात्रि पर करने से जीवन में सुख- समद्धि के साथ धन में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

काले तिल मिलाकर करें अभिषेक

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का गंगाजल और काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जो काम रुके हुए थे, वो बनना शुरू होते हैं।

मां लक्ष्मी की होती है प्राप्ति 

भगवान की पूजा में अखंड चावल चढ़ाने से महालक्ष्‍मी की प्राप्ति होती है। वहीं मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर एक वस्‍त्र चढ़ाकर उस पर चावल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। लेकिन ध्यान रहें कि भगवान शिव की पूजा टूटे हुए अक्षत प्रयोग नहीं करने चाहिए।

भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति

शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर चढ़ाने से भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होती है और पितर भी प्रसन्‍न होते हैं। इसलिए रुद्राभिषेक के समय शिवलिंग पर जौ और गेहूं चढ़ाने चाहिए।

शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है

महाशिवरात्रि के दिन शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। साथ ही शाम को हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

वैभव और सुख की होती है प्राप्ति

शिव पुराण अनुसार भगवान शिव का भगवान शिव का अभिषेक शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वैभव, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

खीर का लगाएं भोग

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही भोलेनाथ को खीर का भोग लगाकर गरीबों को खीर खिलाएं। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

पारद शिवलिंग करें स्थापित

महाशिवरात्रि पर एक छोटा सा पारद शिवलिंग घर में लाकर उसकी विधिवत स्थापना करें और प्रतिदिन धूप बत्ती, पुष्प आदि चढ़ाकर पूजा करें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023