Money Astro Tips: जन्मकुंडली में दूसरे भाव को धन का भाव और 11वें स्थान को इनकम का भाव माना जाता है। इसलिए जब किसी व्यक्ति की कुंडली में इन दोनों स्थानों में कोई अशुभ ग्रह या किसी अशुभ ग्रह विद्यमान हो जाता है। तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना कारण करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर घर में अगर वास्तु दोष हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आ जाती है और ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं व्यक्ति को भौतिक सुख नहीं प्राप्त होते हैं और वह रुपये- पैसों को लेकर परेशान रहता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

पक्षियों को डालें दाना

सुबह स्नान करने के बाद पक्षियों को दाना डालें। ऐसा करने से आपको बुध और राहु ग्रह की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

काली चींटियों को खिलाएं आटा और शक्कर

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काली चीटियों को सुबह शक्कर और आटा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है और दुर्भाग्य दूर होगा।

गाय की करें सेवा

ज्योतिष शास्त्र अनुसार जो लोग गौ माता की सेवा करते हैं, मां लक्ष्‍मी उन पर विशेष कृपा बरसाती हैं। गाय को पालक खिलाना अच्‍छा माना जाता है।साथ ही पहली रोटी गाय माता की निकालें। इससे आपको नवग्रह की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जो कार्य आपके बन नहीं रहे हैं, वो बनने लगेंगे।

तुलसी और सूर्य देव को जल

सुबह स्नान करने के बाद प्रतिदिन तुलसी और सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपको सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही मां तुलसी को जल देने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है। 

घर में नमक-पानी का पोछा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रोज घर में पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023