Lucky Sign On Thumb: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि से की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ के अंगूठे पर लकी निशान के बारे में, जिसका विश्लेषण करके व्यक्ति के जीवन और भावनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति कितना धनवान होगा यह भी पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं…
अंगूठे पर 3 पोर माने जाते हैं शुभ
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अंगूठे में दो पर्व (पोर) होते हैं। लेकिन किसी- किसी व्यक्ति के अंगूठे पर तीन पोर होते हैं। जो बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि पहला पोर इच्छा शक्ति का माना जाता है। वहीं दूसरा पोर ज्ञान का माना जाता है। साथ ही पर्व अंतर्ज्ञान का होता है। इस पर्व पर कभी कभी दिव्य नेत्र भी होता है, यह भी बहुत की कम लोगों के अंगूठे पर होता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह होता है। वह व्यक्ति दूरदर्शी और आत्म विश्वासी होता है। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनको गूढ़ विषयों को पढ़ने का शौक होता है।
अंगूठे पर हो तारे का निशान
शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं के अंगूठे पर तारे का निशान बना हो तो वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। ये जिन परिवार में जाती हैं, वहां सुख- समृद्धि का वास रहता है। ये परिवार को हाथ लेकर चलती हैं। साथ ही ये सबकी चहेती होती हैं और जिससे इनकी शादी होती है, उसका भाग्योदय होता है।
हाथ में हो 3 यव
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर आंख की तरह निशान हो जिसको सामुद्रिक शास्त्र में यव कहा जाता है। वहीं यह निशान अगर 3 हैं, तो यह राजयोग होता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती हैं। साथ ही ये लोग सभी भौतिक सुख प्राप्त करते हैं। ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं और समाज में ये मान- सम्मान पाते हैं। इन लोगों की आयु भी पूर्ण होती है। साथ ही ये कला के जानकार और प्रेमी होते हैं।