Astrology: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से आर्थिक लाभ होने की मान्यता है। वहीं कई राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है, जिस कारण उन्हें हानि नहीं होने की मान्यता है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों पर भगवान विष्णु मेहरबान रहते हैं और उनकी कृपा से धन आदि लाभ होने की मान्यता है।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों को हमेशा भगवान विष्णु का साथ मिलता है। जातकों को अपने कार्यो में सफलता प्राप्ति होती है। जातकों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों पर भी भगवान विष्णु कृपा रहती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से जातक अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। साथ ही मृत्यु के बाद जातकों को मोक्ष की प्राप्ति होने की भी मान्यता है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहने की मान्यता है। इस राशि के जातकों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही इन्हें व्यापार और नौकरी में भी सफलता मिलने की मान्यता है।
भगवान विष्णु पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से संकटों से मुक्ति मिलने और आर्थिक समस्या खत्म होने की मान्यता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा करनी चाहिए।
-सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहने।
-पूजा स्थल की सफाई करें और गंगा जल से शुद्ध करें।
-धूप,दीप,अक्षत से भगवान विष्णु की पूजा करें।
-केले को जल अर्पित करें और परिक्रमा करें।
