Lord Ganesha: वैदिक ज्योतिष मुताबिक 12 राशियों का संबंध किसी न किसी देवी- देवता और ग्रह से होता है। इसलिए जो राशि जिन देवी- देवता को समर्पित होती है। उस राशि से जुड़े लोगों पर उन देवता की विशेष कृपा होती है। यहां हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर भगवान गणेश की कृपा होती है। साथ ही उनके ही आशीर्वाद से ये लोग सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति करते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक आप लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होती है। इसलिए ये लोग बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी हार नहीं मानते हैं। वहीं ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये लोग खेल, सेना, पुलिस लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। इसलिए आप लोगों को नित्य भगवान गणपति की उपासना करनी चाहिए। साथ ही बुधवार के दिन दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।

मिथुन राशि (Taurus Zodiac)

ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के जातकों पर गणेश भगवान का आशीर्वाद रहता है। वैसे मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। लेकिन मिथुन राशि से जुड़े लोगों पर गणपति की कृपा होती है। ये लोग बुद्धिमान और तार्किक होते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग पढ़ाई लिखाई में काफी तेज होते है। साथ ही इनके बातचीत का अंदाज अलग होता है। लोग इनके बहुत जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। आप लोगों को हर बुधवार भगवान गणेश को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के लोगों पर भी गणपति की असीम कृपा मानी जाती हैं। इनके हर काम भगवान गणेश के आशीर्वाद से बनते हैं। ये लोग व्यापार करने में माहिर होते हैं। साथ ही  यह लोग हर हाल में जीत हासिल करते हैं। इनकी एप्रोच बहुत हाई होती है। साथ ही इन लोगों की वाणी प्रभावित होती है। ये लोग बैंकिंग, गणित, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। आप लोगों को रोज गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही गणेश जी को दुर्वा अर्पित करना चाहिए।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023