वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जिसे लक्ष्मी योग भी कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब भाग्येश मजबूत हो और धन के कारक गुरु- शुक्र की स्थिति अच्छी हो। साथ ही नवम का स्वामी केंद्र में जाएं और गुरु- शुक्र भी केंद्र में जाएं, तो लक्ष्मी योग बनता है। यह योग 6 अप्रैल को बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

लक्ष्मी योग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपके नवम का स्वामी दशम स्थान मतलब केंद्र में बैठा हुआ है। साथ ही शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को लग्न भाव में आ जाएंंगे। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शश, मालव्य और लक्ष्मी योग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं  निवेश के लिए भी यह अच्छा समय हो सकता है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, पदोन्नति हो सकती हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि नवम के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और वह 6 अप्रैल को गोचर करके नवम भाव में ही भ्रमण करेंगे और धन के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने प्रयास शुरू कर देने चाहिए। साथ ही किस्मत का ही इस समय लाभ होगा। वहीं अगर आप फिल्म लाइन, कॉस्मेटिक, संगीत, कला, चावन, दूध, होटल, शराब का काम करते हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप इस समय विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

लक्ष्मी योग का बनना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भाग्य का स्वामी बुध है और बुध ग्रह केंद्र में विराजमान हैं। साथ ही शुक्र ग्रह केंद्र में 6 अप्रैल को आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आप कारोबारी हैं, तो अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी योग का बनना सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भाग्येश शुक्र हैं, इसलिए इस समय आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। साथ भाग्येश के केंद्र में आने लक्ष्मी योग बनेगा। इसलिए इस समय आपको इस समय आप भाग्य से धन कमाएंगे। साथ ही इस समय आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

साथ ही उच्च शिक्षा वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार शराब, खनिज, पेट्रोल, लोहा, तेल से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023