Cancer Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं और चंद्र ग्रह को ज्योतिष में मन, मानसिक शांति, माता, चंचलता, खान- पान का व्यापार के कारक माने जाते हैं। वहीं चंद्र ग्रह लगभग सवा 2 दिन से 2 दिन में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव लगभग 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं गुरु बृहस्पति 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल कर्क राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, कर्क राशि के लोगों आने वाले 8 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार आप लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है और ढैय्या का समय ढ़ाई साल का होता है। वहीं शनि की ढैय्या आप लोगों को थोड़ी नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए साल 2023, 24 और साल 2025 के आधे वर्ष तक आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए आपकी आयु के लिए अच्छा है। लेकिन आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति मुश्किल से ही हो। क्योंकि शनि देव और चंद्रमा में शत्रुता का भी भाव है। इसलिए इन ढाई सालों में आपको विशेष सावधना बरतनी चाहिए। नए काम को सोच- समझकर करें। साथ ही निवेश से भी बचें।
ये साल रहेंगे विशेष लाभकारी
वहीं कर्क राशि वालों को साल 2025 की आधी साल, 26 और 2027 वर्ष शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपके कार्यों की सिद्धि होगी। साथ ही भाग्योदय होगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में भ्रमण करेंगे। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही परिवार का सुख प्राप्त होगा। वहीं नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप इस समय काम- कारोबार के सिलसिले से विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
गुरु बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद
ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु ग्रह साल 2023 में आपको आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मतलब शनि देव जो अशुभ प्रभाव दे रहे हैं, उसको गुरु बृहस्पति कम करेंगे। इसलिए 22 अप्रैल 2023 से अप्रैल 2024 तक आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। मतलब व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। इस समय आपके कार्य की सिद्धि होगी। वहीं इसके बाद 2026, 27 और 28 की आधी साल अच्छे रहेंगे। क्योंकि साल 2026 में गुरु बृहस्पति कर्क राशि में आ जाएंगे। मतलब आपकी राशि में ही आ जाएंगे और यहां गुरु ग्रह उच्च के हो जाते हैं। अपने सभी शुभ प्रदान करेंगे।
वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है, प्रमोशन हो सकता हैष इसलिए गुरु ग्रह का आपको विशेष आशीर्वाद प्रदान करेंगे। वहीं साल 27 और 28 की आधी साल आपको धन- धान्य की दृष्टि से अच्छी साबित हो सकती है।