Lakshmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 31 मार्च को मेष राशि में बुध और शुक्र की युति (Shukra And Budh Ki Yuti) बनने जा रही है। क्योंकि 31 मार्च को बुध मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसको किस्मत और विदेश स्थान का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको हर मामले में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं वर्तमान में जिन प्रॉजेक्‍ट पर आप काम कर रहे हैं उनमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आप भविष्‍य के लिए भी धन का संचय कर पाएंगे। इस समय आपकी आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी, किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी। वहीं दार्शनिक, लेखक, सलाहकार या फिर शिक्षक हैं उनके क्षेत्र में बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग कर्क राशि के जातकों को करियर और कारोबार की दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपको इस बीच नए अवसरों की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं जो लोग बड़ी कंपनी या फिर किसी मल्‍टी नैशनल कंपनी में काम करते हैं उनके लिए यह वक्‍त उपलब्धियों से भरा हो सकता है। साथ ही इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही  शादी-शुदा लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा. वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। साथ ही बिजनेसमैन को बाजारी लाभ मिल सकता है।

वहीं इस समय कोई मनोकामना पूरी होगी और इस दौरान आप भूमि संपत्ति की खरीद भी कर सकते हैं। साथ ही अगर आप स्टॉक बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023